1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Rich Hain 'AAP': प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली सबसे आगे, हर आदमी की सालाना कमाई 2.41 लाख रुपए

Rich Hain 'AAP': प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली सबसे आगे, हर आदमी की सालाना कमाई 2.41 लाख रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 10, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Dec 10, 2015 01:36 pm IST

प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के मामले में दिल्ली पूरे देश में सबसे आगे है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति सालाना आय दो लाख 40 हजार 849 रुपए है।

Rich Hain ‘AAP’: प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली सबसे आगे, हर आदमी की सालाना कमाई 2.41 लाख रुपए- India TV Hindi
Rich Hain ‘AAP’: प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली सबसे आगे, हर आदमी की सालाना कमाई 2.41 लाख रुपए

नई दिल्ली। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के मामले में दिल्ली पूरे देश में सबसे आगे है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति सालाना आय दो लाख 40 हजार 849 रुपए है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले दिल्ली वालों की सालाना कमाई सबसे ज्यादा है।

कमाई के मामले में पुड्डुचेरी दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर

दिल्ली सरकार की दिल्ली सांख्यिकी हैंडबुक-2015 के अनुसार साल 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय पिछले साल के मुकाबले 13.50 फीसदी बढ़ा है। 2013-14 में प्रति व्यक्ति सालाना आय 2.12 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.41 लाख पहुंच गई है। दूसरा स्थान पुड्डुचेरी का है जहां 2014-15 में प्रति व्यक्ति सालाना आय 1,75,006 रुपए रही। इसके बाद 1,47,076 रुपए की आय के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।

दिल्ली की जीडीपी 4.51 लाख करोड़ रुपए

सर्वे के अनुसार 2014-15 में दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्तमान मूल्यों पर 15.35 फीसदी बढ़कर 4.51 लाख करोड़ रुपए हो गया। स्थिर मूल्य पर इसमें 12.81 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। राष्ट्रीय स्तर पर यह वृद्धि 7.4 फीसदी रही। निवल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्यों पर 2014-15 में 15.66 फीसदी बढ़कर 43.19 लाख करोड़ रुपए और स्थिर मूल्य पर 8.28 फीसदी बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रुपए हो गया। दिल्ली में मोबाइल फोन उपभोक्ता की संख्या 28 लाख बढ़ी है। दिसंबर 2014 तक दिल्ली में 4.54 करोड़ मोबाइल फोन उपभोक्ता हो गए हैं, जबकि 2013 में यह संख्या 4.26 करोड़ थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा