1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बढ़ रहा है लेट नाइट किचिन का कारोबार, ऑर्डर करने वालों में मुंबई से आगे हैं दिल्‍ली वाले

बढ़ रहा है लेट नाइट किचिन का कारोबार, ऑर्डर करने वालों में मुंबई से आगे हैं दिल्‍ली वाले

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 03, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Feb 03, 2016 01:25 pm IST

लेट नाइट रात खाना ऑर्डर करने वालों में से दिल्‍ली वाले मुंबई वालों से आगे हैं। यहां बदलते लाइफस्टाइल और व्यस्त जीवन के कारण इसका चलन बढ़ता जा रहा है।

बढ़ रहा है लेट नाइट किचिन का कारोबार, ऑर्डर करने वालों में मुंबई से आगे हैं दिल्‍ली वाले- India TV Hindi
बढ़ रहा है लेट नाइट किचिन का कारोबार, ऑर्डर करने वालों में मुंबई से आगे हैं दिल्‍ली वाले

नई दिल्‍ली। देश की आर्थिक राजधानी को कभी न सोने वाला शहर कहा जाता है। यह बात ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग एप जोमेटो के एक सेल्‍स सर्वे में भी साबित हुई है।  जोमेटो के अनुसार भारत में देर रात को खाना ऑर्डर करने वाले शहरों में मुंबई दूसरे पायदान पर है। यहां लेट नाइट के ऑर्डर्स में से 40 फीसदी रात 1 बजे से 2 बजे के बीच में मिलते हैं। मुंबई के बाद देश की राजधानी दिल्‍ली का नंबर आता है। यहां 30 फीसदी देर रात ऑर्डर्स 1 बजे से 2 बजे के बीच में मिले हैं। लेकिन ऑर्डर वैल्‍यू के आधार पर दिल्‍ली वाले मुंबई के लोगों से काफी आगे हैं। कंपनी के अनसुार भारत में लेट नाइट किचिन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन महीनों की बात की जाए तो इसमें 25 फीसदी का इजाफा देखा गया है। लोगों के बदलते लाइफस्टाइल, व्यस्त जीवन के कारण देर रात डिलिवरी सर्विसेज सफल हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- अब रेस्‍टोरेंट में वेट करने की जरूरत नहीं, टेबल बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं खाना

दिल्‍ली वाले खर्च करते हैं 800 रुपए 

जोमेटो के अनुसार औसत रूप से एक भारतीय देर रात डिलिवरी ऑर्डर पर 600 रुपए खर्च करता है। लेकिन दिल्‍ली की बात दूसरे शहरों से जुदा है। दिल्ली में यूजर्स औसत रूप से 800 रुपए प्रति ऑर्डर खर्च करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि  मुंबई और बैंगलुरु की तुलना में दिल्ली देर रात के खाने के ऑर्डर्स के लिए इसे भी ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- @Metro Station: फास्‍ट डिलिवरी के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों का नया फंडा, मेट्रो स्टेशनों पर होगी सामान की डिलिवरी

बढ़ रहा है लेट नाइट किचिन का कारोबार   

कंपनी की मानें तो पिछली तिमाही में दिल्ली और बैंगलुरु में देर रात डिलिवरी ऑर्डर्स में 20 फीसदी का इजाफा देखा गया था जिसमें से मुबंई इन से भी आगे था। मुंबई में 30 फीसदी की ग्रोथ देखी गई थी। जोमेटो के सह संथापक पंकज चड्ढ़ा के मुताबिक कई रेस्त्रां मालिक देर रात ऑर्डर के चलन में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं और पिछले कुछ सालों से कई ऐसे मामले भी हुए हैं जहां पर रेस्त्रां ने देर रात खाना डिलिवर करने के लिए बेस किचन की भी शुरुआत की है। कैप्टन ग्रब के सह संथापक अश्विन वेंकटरमन के मुताबिक देर रात डिलिवरी का चलन बढ़ता जा रहा है, लेकिन पहुंच और बिजनेस एक बड़ा चिंता का विषय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा