1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 18 दिन से स्थिर है पेट्रोल की कीमत, शुक्रवार को डीजल के फ‍िर बढ़े दाम

18 दिन से स्थिर है पेट्रोल की कीमत, शुक्रवार को डीजल के फ‍िर बढ़े दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2020 11:14 am IST,  Updated : Jul 17, 2020 11:14 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव लगातार 18वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर बना रहा।

Diesel getting expensive while petrol holds the ground- India TV Hindi
Diesel getting expensive while petrol holds the ground Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर इजाफा हो गया लेकिन पेट्रोल की कीमत लगातार 18वें दिन स्थिर रही। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम फिर 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले गुरुवार को डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। डीजल की कीमत दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले 92 पैसे प्रति लीटर अधिक हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव लगातार 18वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर बना रहा। लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत शुक्रवार को बढ़कर क्रमश: 81.35 रुपए, 76.49 रुपए, 79.56 रुपए और 78.37 रुपए प्रति लीटर हो गई।

उधर, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तकरीबन स्थिरता के साथ कारोबार चल रहा था हालांकि ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज ( आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.07 प्रतिशत की नरमी के साथ 43.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज ( नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ( डब्ल्यूटीआई) के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा