1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पश्चिम बंगाल में डीजल का शतक, कूच बिहार में दाम 100.09 रुपए लीटर पर

पश्चिम बंगाल में डीजल का शतक, कूच बिहार में दाम 100.09 रुपए लीटर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 23, 2021 09:52 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 09:52 pm IST

मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में डीजल के दाम 99.50 रुपये प्र्रति लीटर के पास हैं। उपभोक्ताओं के एक वर्ग ने शिकायत की कि कुछ जिलों के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है।

पश्चिम बंगाल में डीजल का शतक, कूच बिहार में दाम 100.09 रुपए लीटर पर- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में डीजल का शतक, कूच बिहार में दाम 100.09 रुपए लीटर पर Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शनिवार को डीजल की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गई। डीजल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कूचबिहार जिले में यह 100.09 रुपये प्रति लीटर हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची के अनुसार, पुरुलिया और अलीपुरद्वार जिलों में डीजल की आधिकारिक कीमतें प्रति लीटर क्रमशः 99.99 रुपये और 99.78 रुपये हैं, जबकि कोलकाता में आज यह 99.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। 

मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में डीजल के दाम 99.50 रुपये प्र्रति लीटर के पास हैं। उपभोक्ताओं के एक वर्ग ने शिकायत की कि कुछ जिलों के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। जुलाई की शुरुआत में राज्य में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। शनिवार को पेट्रोल कूचबिहार और कोलकाता में क्रमश: 108.88 रुपये और 107.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा