1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ये शख्स 40 साल से कम उम्र में बना सबसे अमीर भारतीय

ये शख्स 40 साल से कम उम्र में बना सबसे अमीर भारतीय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2021 10:49 am IST,  Updated : Oct 14, 2021 10:49 am IST

बेंगलुरु को भारत की सिलकॉन घाटी कहा जाता है। सूची में शामिल 45 नामों में से 42 यहां से आते हैं।

दिव्यांक तुराखिया 40...- India TV Hindi
दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीय, लिस्ट के 45 में से 42 नाम बेंगलुरू से Image Source : FORBES

मुंबई। मीडिया.नेट के दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अधिक अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपदा (नेटवर्थ) 12,500 करोड़ रुपये है। ‘आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2021‘ में शामिल 45 लोगों में ज्यादातर स्टार्टअप उद्यमी हैं। प्रत्येक की संपदा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। सूची के अनुसार, ब्राउजरस्टैक के सह-संस्थापक नकुल अग्रवाल (38) और रितेश अरोड़ा (37) दोनों 12,400 करोड़ रुपये की संपदा के साथ दूसरे स्थान पर है। इस साल सूची में 31 नए उद्यमी शामिल हुए हैं। 

कौन है दिव्यांक तुराखिया 

दिव्यांक तुराखिया देश के सबसे युवा एवं प्रतिभाशाली कारोबारी हैं। दिव्यांक ने मीडिया.नेट की स्थापना एक आईटी फर्म के रूप में की थी। बाद में 2016 में उन्होंने एक चीनी कंसोर्टियम को यह कंपनी 900 मिलियन डॉलर में बेच दी थी। यह उस वक्त की तीसरी सबसे बड़ी आईटी डील थी। 

और कौन कौन है सूची में

पालो आल्टो की कॉनफ्लूएंट की नेहा नारखेडे और परिवार 12,200 करोड़ रुपये की संपदा के साथ चौथे स्थान पर है। इस सूची में ओला के भाविश अग्रवाल भी हैं। उनका नेटवर्थ इस साल 15 सितंबर तक दोगुना से अधिक होकर 7,500 करोड़ रुपये हो गया। वह सूची में नौवें स्थान पर हैं। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल सूची में अग्रवाल से ऊपर हैं। 

बेंगलुरू की रही धाक

बेंगलुरु को भारत की सिलकॉन घाटी कहा जाता है। सूची में शामिल 45 नामों में से 42 यहां से आते हैं। विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो सूची में सॉफ्टेवयर और सेवा क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान है। उसके बाद क्रमश: परिवहन और लॉजिस्टिक्स, मनोरंजन और वित्तीय सेवाओं का नंबर आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा