1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना का डर हुआ कम! अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 88 लाख पहुंची

कोरोना का डर हुआ कम! अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 88 लाख पहुंची

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 09, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 04:43 pm IST

इक्रा ने कहा कि इसके अलावा घरेलू एयरलाइंस ने अक्टूबर 2020 के 49,150 उड़ानों की तुलना में इस साल अक्टूबर में 72,000 के साथ 46 प्रतिशत अधिक उड़ानें संचालित कीं।

कोरोना का डर हुआ कम! अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 88 लाख पहुंची- India TV Hindi
कोरोना का डर हुआ कम! अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 88 लाख पहुंची Image Source : AP

मुंबई: कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट और त्योहारी सीजन की मांग के कारण घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर लगभग 87-88 लाख हो गयी। इक्रा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 52.71 लाख थी।

इक्रा ने कहा कि इसके अलावा घरेलू एयरलाइंस ने अक्टूबर 2020 के 49,150 उड़ानों की तुलना में इस साल अक्टूबर में 72,000 के साथ 46 प्रतिशत अधिक उड़ानें संचालित कीं। वहीं क्रमिक आधार पर अक्टूबर, 2021 में उड़ानों की संख्या लगभग 18 प्रतिशत अधिक थी। हालांकि, विमान ईंधन (एटीएफ) की ऊंची कीमतों की वजह से निकट अवधि में चुनौती बनी हुई है। ईँधन की कीमतों में नवंबर 2021 में 13.

9 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गयी। इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि अक्टूबर, 2021 के लिए, औसत दैनिक उड़ानें लगभग 2,400 थी, जो अक्टूबर, 2020 के 1,585 से काफी अधिक हैं। सितंबर, 2021 में यह संख्या लगभग 2,100 थी। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर के दौरान प्रति उड़ान, यात्रियों की औसत संख्या 122 थी, जबकि इससे पहले के महीने में प्रति उड़ान औसतन 117 यात्रियों ने सफर किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा