1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LowFares: एक महीने में 70 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा, इंडिगो बनी देश की नंबर-1 कंपनी

LowFares: एक महीने में 70 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा, इंडिगो बनी देश की नंबर-1 कंपनी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 20, 2015 01:27 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 04:20 pm IST

कम किराए की वजह से ज्यादा लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। अक्टूबर में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 19 फीसदी बढ़कर 70.39 लाख हो गई है।

LowFares: एक महीने में 70 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा, इंडिगो बनी देश की नंबर-1 कंपनी- India TV Hindi
LowFares: एक महीने में 70 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा, इंडिगो बनी देश की नंबर-1 कंपनी

नई दिल्ली। सस्ती टिकट का फायदा आम आदमी ही नहीं एयरलाइंस कंपनियों को भी हो रहा है। कम किराए की वजह से ज्यादा लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। अक्टूबर में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 19 फीसदी बढ़कर 70.39 लाख हो गई है। इसका सबसे ज्यादा फायदा लो-कॉस्ट एयरलाइन सर्विस कंपनी इंडिगो को हुआ है। इंडिगो सबसे अधिक लोगो ने इंडिगो से यात्रा की है। यही वजह है की इंडिगो देश की नंबर-1 कंपनी बन गई है। अक्टूबर में इंडिगो एयरलाइन से करीब 26 लाख लोगो ने यात्रा की है।

देश की नंबर-1 एयरलाइन बनी इंडिगो

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक ने यात्रियों की संख्या के मामले में इंडिगो प्रथम स्थान पर कायम है। कंपनी का मार्केट शेयर अक्टूबर में 36.8 फीसदी रहा। इस दौरान इंडिगो के विमानों में 25.90 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। वहीं, स्पाइसजेट ने 93 फीसदी क्षमता वहन के साथ बेहतर काम किया और अक्टूबर में उसका बाजार हिस्सा 12.8 फीसदी रहा है। इसके अलावा जेट एयरवेज और जेटलाइफ ने मिलकर कुल 14.95 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। उनका बाजार हिस्सा क्रमश 18.80 फीसदी और 2.60 फीसदी रहा।

No

डोमेस्टिक एयरलाइन्स से 70.39 लाख लोगो की यात्रा

महानिदेशालय के मुताबिक पिछले महीने डोमेस्टिक एयरलाइन्स कंपनियों ने कुल 70.39 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा कराई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में 59.25 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी। अक्टूबर के दौरान सरकारी एयरलाइन्स कंपनी एयर इंडिया ने 10.88 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाया है और उसका बाजार हिस्सा 15.5 फीसदी रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा