1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिंगल डोज़ वैक्सीन स्पुतनिक वी लाइट जल्द होगी लॉन्च, नवंबर में ट्रायल के नतीजे सौंप सकती है डॉ.रेड्डीज

सिंगल डोज़ वैक्सीन स्पुतनिक वी लाइट जल्द होगी लॉन्च, नवंबर में ट्रायल के नतीजे सौंप सकती है डॉ.रेड्डीज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 30, 2021 11:58 am IST,  Updated : Oct 30, 2021 11:58 am IST

डॉ रेड्डीज स्पुतनिक वी की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा करने की कोशिश कर रही है।

सिंगल डोज़ वैक्सीन...- India TV Hindi
सिंगल डोज़ वैक्सीन स्पुतनिक वी लाइट जल्द होगी लॉन्च, नवंबर में ट्रायल के नतीजे सौंप सकती है डॉ.रेड्डीज Image Source : PTI

हैदराबाद। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड एकल खुराक वाले रूसी कोविड-19 टीका स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण का परीक्षण आंकड़ा भारतीय दवा नियामक को अगले महीने सौंप सकती है। साथ ही कंपनी दो समूह में 2 से 18 वर्ष के बच्चों में टीका का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है। 

डॉ.रेड्डीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एपीआई और सेवाएं) दीपक सपरा ने कहा कि दवा निर्माता कंपनी स्पुतनिक वी को बूस्टर खुराक के रूप में पेश करने पर परीक्षण करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के साथ चर्चा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ रेड्डीज स्पुतनिक वी की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा करने की कोशिश कर रही है। 

कंपनी निजी क्षेत्र में टीके की खरीद में देख कमी रही है। सपरा ने कहा, ‘‘जहां तक ​​​​स्पुतनिक लाइट का संबंध है, हम अपने क्लिनिकल ​​​​परीक्षण की प्रक्रिया में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हम नवंबर महीने में डीसीजीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।’’ 

उन्होंने डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां तक ​​बूस्टर खुराक के रूप में स्पुतनिक के इस्तेमाल की बात है, हमने अपने प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दे दिया है। हम डीसीजीआई के साथ स्पुतनिक बूस्टर खुराक के परीक्षण शुरू करने के लिए चर्चा कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा