1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल देश में कम पैदा होगा, खाद्यान उत्पादन 25.22 करोड़ टन रहने का अनुमान

इस साल देश में कम पैदा होगा, खाद्यान उत्पादन 25.22 करोड़ टन रहने का अनुमान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 10, 2016 09:42 am IST,  Updated : May 10, 2016 10:11 am IST

दस राज्यों में सूखे के कारण देश का खाद्यान उत्पादन 2015-16 में 25.22 करोड़ टन के स्तर पर स्थिर रह सकता है। वहीं दलहन के उत्पादन में गिरावट आ सकती है।

2015-16 में खाद्यान उत्पादन 25.22 करोड़ टन रहने का अनुमान, कम पैदा होंगे दाल और चावल- India TV Hindi
2015-16 में खाद्यान उत्पादन 25.22 करोड़ टन रहने का अनुमान, कम पैदा होंगे दाल और चावल

नई दिल्ली। दस राज्यों में सूखे के कारण देश का खाद्यान उत्पादन 2015-16 में 25.22 करोड़ टन के स्तर पर स्थिर रह सकता है। वहीं दलहन के उत्पादन में मामूली रूप से गिरावट आ सकती है। खाद्यान श्रेणी में चावल, मोटा अनाज और दलहन के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है। वहीं गेहूं का उत्पादन फसल वर्ष 2015-16 (जुलाई-जून) में तेजी से बढ़कर 9.404 करोड़ टन हो सकता है जो पिछले वर्ष 8.65 करोड़ टन था।

इस साल के लिए तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए कृषि मंत्रालय ने कहा कि खाद्यान उत्पादन 2015-16 में 25.22 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो इससे पूर्व वर्ष में 25.20 करोड़ टन था। चावल का उत्पादन घटकर 10.34 करोड़ टन हो जाने का अनुमान है। इससे पिछले साल 10.55 करोड़ टन था। वहीं मोटे अनाज का उत्पादन कम होकर 3.78 करोड़ टन हो जाने का अनुमान है जो 2014-15 में 4.28 करोड़ टन था।

इसी प्रकार, दलहन का उत्पादन फसल वर्ष 2015-16 में मामूली रूप से घटकर 1.706 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो इससे पिछले साल 1.715 करोड़ टन था। देश में लगातार दूसरे साल सूखा रहा। इस साल 12 प्रतिशत कम बारिश हुई जबकि पिछले साल 14 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। देश में दाल के उत्पादन में कमी की संभावना एक बार फिर महंगाई को वहा दे सकता है। लगातार तीन वर्षों से देश में कम बारिश हो रही है। इसके कारण दाल के उत्पादन में गिरावट की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा