1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी तेजी, मिलेगी ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने में मदद

कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी तेजी, मिलेगी ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने में मदद

 Published : Oct 31, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 09:12 pm IST

यूएसआईबीसी की नई अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति बेहतर होने को महत्वपूर्ण करार दिया

कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी तेजी, मिलेगी ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने में मदद- India TV Hindi
कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी तेजी, मिलेगी ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने में मदद

वाशिंगटन। अमेरिका-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) की नई अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति बेहतर होने को महत्वपूर्ण करार दिया और कहा कि इससे भारत को और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

यूएसआईबीसी की प्रमुख निशा ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत के सही दिशा में बढ़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण बैरोमीटर है। यह ऐसा माध्यम बनने जा रहा है जो अधिक निवेश (विदेशी निवेश) आकर्षित करेंगे।’’ विश्वबैंक ने अपनी नवीनतम वार्षिक कारोबार सुगमता रिपोर्ट में 190 देशों के बीच भारत को 100वां स्थान दिया है। पिछले साल भारत का 130वां स्थान था।

बिस्वाल ने कहा, ‘‘एफडीआई पानी की तरह है। वह उस रास्ते पर बढ़ता है जहां कम से कम प्रतिरोध हो। इसलिये जितना आप प्रतिरोधों को कम करेंगे उतना ही एफडीआई तेज होगा।’’ बिस्वाल अमेरिका के पिछले ओबामा प्रशासन में दक्षिण और मध्य एशिया क्षेत्र की सहायक विदेश मंत्री रह चुकीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा