1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 7 August, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 456 और निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ बंद, बजाज फाइनेंस के शेयर क्रैश

7 August, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 456 और निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ बंद, बजाज फाइनेंस के शेयर क्रैश

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 07, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 03:56 pm IST

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

sensex, nifty 50, tcs, bajaj finance, share market news- India TV Hindi
नुकसान के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

7 August, 2026 Stock Market Highlights: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में आज 0.27 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया। शुक्रवार को बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर क्रैश हो गए। जबकि, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट जैसी बड़ी कंपनियों के स्टॉक में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

65 अंक गिरकर बंद हुआ निफ्टी

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 455.59 अंकों (0.58%) की बड़ी गिरावट के साथ 78,499.17 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 65.35 अंकों (0.27 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,570.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 438.68 अंकों (0.56%) की गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर और निफ्टी 97.10 अंकों (0.39 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स के सिर्फ 14 शेयर ही बढ़त लेकर हुए बंद

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

टीसीएस के शेयरों में बंपर तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज (TCS) के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.90 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई समेत ये शेयर हरे निशान में हुए बंद

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.53 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.03 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.91 प्रतिशत, बीईएल 0.74 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.68 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.59 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.49 प्रतिशत, इंडिगो 0.45 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.38 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.29 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक में बड़ा नुकसान

वहीं दूसरी तरफ, हफ्ते के आखिरी दिन बजाज फिनसर्व के शेयरों में 4.18 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 3.72 प्रतिशत, ट्रेंट 3.54 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.02 प्रतिशत, टाइटन 0.82 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.69 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.68 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.53 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.51 प्रतिशत, एटरनल 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.18 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा