1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रैनबैक्‍सी ग्रुप के पूर्व प्रवर्तकों के यहां ED का छापा, मालविंदर और शिविंदर के परिसरों पर चल रही है जांच

रैनबैक्‍सी ग्रुप के पूर्व प्रवर्तकों के यहां ED का छापा, मालविंदर और शिविंदर के परिसरों पर चल रही है जांच

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 03:06 pm IST

दोनों भाइयों के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और उसके बाद उनके कारोबार के पतन के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

ED raids former Ranbaxy group promoters- India TV Hindi
ED raids former Ranbaxy group promoters Image Source : ED RAIDS FORMER RANBAXY G

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को धनशोधन रोधी कानून से जुड़े एक मामले में रैनबैक्‍सी ग्रुप के पूर्व प्रर्वतकों मालविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह छापे मारे गए हैं। एजेंसी की इस कार्रवाई को सिंह बंधुओं के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और उसके बाद उनके कारोबार के पतन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा