1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मध्य प्रदेश: 9.5 करोड़ रुपए के बिजली बिल किए गए जारी, बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान

मध्य प्रदेश: 9.5 करोड़ रुपए के बिजली बिल किए गए जारी, बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 04:51 pm IST

मध्यप्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक सप्ताह के दौरान बिजली चोरी और अनाधिकृत तौर पर बिजली का उपयोग करने वालों को साढ़े नौ करोड़ रुपए के बिल जारी किए गए हैं।

Electricity Bill, madhya pradesh, Theft of electricity- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बिजली चोरों को 9.5 करोड़ रुपए के बिल जारी।  File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक सप्ताह के दौरान बिजली चोरी और अनाधिकृत तौर पर बिजली का उपयोग करने वालों को साढ़े नौ करोड़ रुपए के बिल जारी किए गए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य-क्षेत्र भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में चलाए जा रहे व्यापक जांच अभियान में एक सप्ताह में 7,331 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान बिजली के अवैध और अनाधिकृत उपयोग के 2,530 मामले पकड़े गए जिनमें नौ करोड़ रुपये से अधिक के बिल जारी किए गए।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में भोपाल क्षेत्र में 811 परिसरों में 1.84 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 1,719 परिसरों में 7.93 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बिजली चोरी की रोकथाम और बिजली माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जांच टीमों का गठन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा