1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EPFO अगले हफ्ते ब्‍याज दर पर करेगा फैसला, 6 लाख कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

EPFO अगले हफ्ते ब्‍याज दर पर करेगा फैसला, 6 लाख कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 13, 2016 09:30 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 09:34 pm IST

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्‍याज की दर पर अगले हफ्ते फैसला ले सकता है।

EPFO अगले हफ्ते ब्‍याज दर पर करेगा फैसला, 6 लाख कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा- India TV Hindi
EPFO अगले हफ्ते ब्‍याज दर पर करेगा फैसला, 6 लाख कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

नई दिल्‍ली। रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्‍याज की दर पर अगले हफ्ते फैसला ले सकता है। ईपीएफओ के न्‍यासी बोर्ड की 19 दिसंबर यानि सोमवार को बैठक होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक ब्‍याज दर 8.8 प्रतिशत रह सकती है, जो पिछले वित्‍त वर्ष के लिए तय की गई थी।

इसके अलावा, ईपीएफओ प्रशासनिक शुल्‍क को घटाकर कुल वेतन पर 0.65 प्रतिशत करने के प्रस्‍ताव पर भी विचार करेगा, जो अभी 0.85 प्रतिशत है। इससे ईपीएफओ के तहत आने वाली करीब छह लाख कंपनियों को सालाना 1,000 करोड़ रुपए की बचत होगी।

ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय ने बताया कि 2016-17 के लिए ब्याज दर तय करने का प्रस्ताव ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक के एजेंडा में है। श्रम मंत्री सीबीटी की अगुवाई करते हैं। जॉय ने कहा कि ईपीएफओ अभी चालू वर्ष के लिए आय के अनुमान पर काम कर रहा है। इस प्रस्ताव को सोमवार को सीबीटी के समक्ष रखा जाएगा।

तस्‍वीरों में देखिए कैसे  पता करें अपना पीएम खाता का बैलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

हालांकि, श्रम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चालू वित्‍त वर्ष के लिए ब्‍याज दर 8.8 फीसदी से कम नहीं होगी क्‍योंकि इस वित्‍त वर्ष में अभी तक संगठन की आय में कोई गिरावट नहीं आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा