1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार तीसरे महीने एक्‍सपोर्ट में हुई वृद्धि, नवंबर में निर्यात 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंचा

लगातार तीसरे महीने एक्‍सपोर्ट में हुई वृद्धि, नवंबर में निर्यात 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 15, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 07:23 pm IST

निर्यात में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। नवंबर में निर्यात पिछले साल के समान महीने से 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Trade Data: लगातार तीसरे महीने एक्‍सपोर्ट में ग्रोथ, नवंबर में निर्यात 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंचा- India TV Hindi
Trade Data: लगातार तीसरे महीने एक्‍सपोर्ट में ग्रोथ, नवंबर में निर्यात 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली। निर्यात में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। नवंबर में निर्यात पिछले साल के समान महीने से 2.29 प्रतिशत बढ़कर 20 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम उत्पादों तथा इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में बढ़ोतरी से कुल निर्यात बढ़ा है।

आज जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नवंबर में इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 14.10 प्रतिशत, पेट्रोलियम का 5.73 प्रतिशत तथा रसायन का 8.3 प्रतिशत बढ़ा है।

  • समीक्षाधीन महीने में आयात भी 10.44 प्रतिशत बढ़कर 33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
  • इस तरह नवंबर का व्यापार घाटा 13 अरब डॉलर रहा।
  • चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर की अवधि में देश का निर्यात मामूली 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 174.92 अरब डॉलर रहा है।
  • हालांकि इस अवधि में आयात 8.44 प्रतिशत घटकर 241.1 अरब डॉलर पर आ गया।
  • इस तरह व्यापार घाटा 66.17 अरब डॉलर रहा।
  • नवंबर में सोने का आयात 23.24 प्रतिशत बढ़कर 4.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
  • नवंबर में भारत का कच्चा तेल आयात 5.89 प्रतिशत बढ़कर 6.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
  • गैर तेल आयात 11.7 प्रतिशत बढ़कर 26.18 अरब डॉलर रहा।
  • दिसंबर, 2014 के बाद लगातार 18 महीने यानी मई, 2016 तक निर्यात में गिरावट आई थी। इस साल जून में ही निर्यात बढ़ा था।
  • इसके बाद जुलाई और अगस्त में यह फिर नीचे आ गया। सितंबर से निर्यात फिर बढ़ रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा