1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मई में निर्यात 3.93% बढ़कर पहुंचा 30 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 15.36 अरब डॉलर

मई में निर्यात 3.93% बढ़कर पहुंचा 30 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 15.36 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2019 08:44 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 08:44 pm IST

मई में सोने का आयात 37.43 प्रतिशत बढ़कर 4.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Exports up 3.93 pc in May, trade deficit widens- India TV Hindi
Exports up 3.93 pc in May, trade deficit widens Image Source : EXPORTS UP 3.93 PC IN MAY

नई दिल्ली। देश का निर्यात मई महीने में 3.93 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार रसायन, फार्मास्युटिकल्स और इंजीनियरिंग क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार मई में आयात भी 4.31 प्रतिशत बढ़कर 45.35 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 15.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

मई, 2018 में निर्यात और आयात का अंतर 14.62 अरब डॉलर रहा था। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 8.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12.44 अरब डॉलर रहा, जबकि गैर तेल आयात 2.9 प्रतिशत बढ़कर 32.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

मई में सोने का आयात 37.43 प्रतिशत बढ़कर 4.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह अप्रैल-मई में निर्यात 2.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान आयात 4.39 प्रतिशत बढ़कर 86.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 30.69 अरब डॉलर रहा है। 

अप्रैल में देश का सेवाओं का निर्यात 2.8 प्रतिशत बढ़ा

देश से सेवाओं का निर्यात अप्रैल महीने में 2.8 प्रतिशत बढ़कर 18.06 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अप्रैल, 2018 में सेवाओं का निर्यात 17.56 अरब डॉलर रहा था। 

रिजर्व बैंक के सेवाओं के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में सेवाओं का भुगतान या आयात 4.6 प्रतिशत बढ़कर 11.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 10.92 अरब डॉलर था। सेवाओं के मासिक आंकड़े अस्थायी होते हैं और तिमाही आधार पर भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े आने के बाद इनमें संशोधन होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा