1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निर्यात अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर

निर्यात अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 18, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 07:04 pm IST

देश का निर्यात इस महीने एक से 14 अक्टूबर के दौरान 40.5 प्रतिशत बढ़कर 15.13 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रारंभिक आंकडे के अनुसार मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और रसायन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात बढ़ा है।

निर्यात अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर- India TV Hindi
निर्यात अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: देश का निर्यात इस महीने एक से 14 अक्टूबर के दौरान 40.5 प्रतिशत बढ़कर 15.13 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रारंभिक आंकडे के अनुसार मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और रसायन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात बढ़ा है। इस दौरान आयात 60.72 प्रतिशत बढ़कर 14.82 अरब डॉलर रहा। देश का वस्तु निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर रहा। 

हालांकि इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर रिकार्ड 22.59 अरब डॉलर पहुंच गया। जिन क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनमें कॉफी, काजू, पेट्रोलियम उत्पाद, हथकरघा, इंजीनियरिंग, रसायन, मानव निर्मित धागे / कपड़े, रत्न एवं आभूषण, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद शामिल है। निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर 57.53 प्रतिशत बढ़कर 197.89 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह यह 125.62 अरब डॉलर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा