1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Facebook ने लॉन्च किया सुसाइड प्रिवेंशन टूल

Facebook ने लॉन्च किया सुसाइड प्रिवेंशन टूल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 16, 2016 12:31 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 02:13 pm IST

Facebook ने भारत सहित दुनिया भर में अपना नया सुसाइड प्रिवेंशन टूल को जारी करना शुरू कर दिया है।

सुसाइड रोकने के लिए आगे आया Facebook, लॉन्च किया नया टूल- India TV Hindi
सुसाइड रोकने के लिए आगे आया Facebook, लॉन्च किया नया टूल

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) ने भारत सहित दुनिया भर में अपना नया सुसाइड प्रिवेंशन टूल को जारी करना शुरू कर दिया है। फेसबुक ने पिछले साल अमेरिका में फोरफ्रंट, लाइफलाइन और save.org के साथ पार्टनरशिप में इस टूल को शुरू किया था। भारत में, इस टूल को फेसबुक और आसरा और दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन की साझेदारी में जारी किया गया है।

फेसबुक ने कहा कि दुनिया भर में जहां भी फेसबुक उपलब्ध है वहां इस सुसाइड प्रिवेंशन टूल को सभी भाषाओं में शुरू कर दिया गया है। भारत में यह टूल बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू भाषा में लॉन्च किया गया है। भारत में कंपनी ने नीड गाइड में ‘हेल्प अ फ्रेंड’ भी पब्लिश किया है जिसे सबसे पहले जेड फाउंडेशन और द क्लिंटन फाउंडेशन ने मिलकर बनाया था।

वैश्विक शुरुआत के बारे में फेसबुक सेफ्टी पोस्ट पर हाल ही में बटाता गया है कि फेसबुक सुसाइड प्रिवेंशन टूल से यूज़र एक्शन लेने के लिए इनेबल होंगे या फिर वे फेसबुक को उन पोस्ट के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं जो उन्हें सुसाइडल बिहेवियर को बढ़ावा देने वाली लगती हैं। यूज़र या तो उन लोगों तक सीधे पहुंच सकते हैं जो इस बारे में चिंतित हैं या फिर फेसबुक को रिपोर्ट कर सकते हैं। फेसबुक के पास इसे रिव्यू करने वाली टीम भी है। इन सबमें ‘सबसे गंभीर रिपोर्ट जैसे सेल्फ-इंजरी’ को प्राथमिकता दी गई है।

कंपनी के मुताबिक, वो यूज़र जो खुद या फिर किसी को (जिन्हें वो जानते हैं) जो मुसीबत में है उन्हें तुरंत ही स्थानीय इमरजेंसी सर्विस को नोटिफाई करना चाहिए। कंपनी ने अपने सुसाइड प्रिवेंशन पेज पर अपने सभी संसाधनों को लिस्ट किया है। आसरा व द लिव लव लाफ फाउंडेशन की सुसाइड प्रिवेंशन हॉटलाइन के अलावा इस पर वैश्विक रिसोर्सेज की लिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक पर ‘सुसाइड’ सर्च करके भी इस पेज को देखा जा सकता है। यह पेज फेसबुक हेल्प- सुसाइड (Facebook Help: Suicide) के तौर पर दिखाता है।

यह भी पढ़ें- टीनएजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए डेस्कटॉप-लैपटॉप को करते हैं सबसे अधिक पसंद, पसंदीदा गैजेट स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें- हैकर्स ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट किया हैक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा