1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोनावायरस संकट के बीच Federal Reserve ने ब्याज दरों में की 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती

कोरोनावायरस संकट के बीच Federal Reserve ने ब्याज दरों में की 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2020 11:03 am IST,  Updated : Mar 04, 2020 11:03 am IST

फेडरल रिजर्व ने पिछले साल के बाद पहली बार ब्याज दर में कटौती की है। पिछले साल उसने तीन बार ब्याज दरों में कटौती की थी।

Federal Reserve Cuts Rates by Half Percentage Point to Combat Virus Fear- India TV Hindi
Federal Reserve Cuts Rates by Half Percentage Point to Combat Virus Fear

वाशिंगटन। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने हैरान करने वाला कदम उठाते हुए मंगलवार को बेंचमार्क ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती की घोषणा की है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस फैलने के बीच अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए फेडरल रिजर्व ने यह कदम उठाया है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि कोरोना वायरस से अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था के साथ ही साथ वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में आर्थिक गतिविधियों के लिए जोखिम पैदा हो गया है।

फेडरल रिजर्व ने पिछले साल के बाद पहली बार ब्याज दर में कटौती की है। पिछले साल उसने तीन बार ब्याज दरों में कटौती की थी। यह पहली बार है जब केंद्रीय बैंक ने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद नीतिगत समीक्षा बैठकों के बीच ब्याज दरों में कटौती की है। साथ ही यह उस समय के बाद से दरों में सबसे बड़ी कटौती है।

फेडरल रिजर्व की इस घोषणा के बाद शेयर बाजार सकारात्मक दायरे में करीब 700 अंक चढ़ गए। इससे पहले मंगलवार को सात बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति से निपटने को सभी उपयुक्त कदम उठाने की घोषणा की थी। हालांकि, इन देशों ने तत्काल किसी कदम की घोषणा नहीं की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा