1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आनंद महिंद्रा ने ढूंढ निकाला ‘जख्मी जूतों का हस्पताल’ अपने डीलर के जरिए करेंगे उनसे संपर्क

आनंद महिंद्रा ने ढूंढ निकाला ‘जख्मी जूतों का हस्पताल’ अपने डीलर के जरिए करेंगे उनसे संपर्क

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 18, 2018 10:19 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 10:19 am IST

देश के बड़े उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को ‘जिस जख्मी जूतों के हस्पताल’ के बारे में ट्विटर पर चर्चा की थी उस ‘हस्पताल’ का पता उनको चल गया है। मजे की बात यह कि ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा के एक फोलोअर ने उनको इसके बारे में जानकारी दी है

Anand Mahindra - India TV Hindi
Finally Anand Mahindra come to know whereabouts of Zakhmi Jooton ka Hasptal

नई दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को ‘जिस जख्मी जूतों के हस्पताल’ के बारे में ट्विटर पर चर्चा की थी उस ‘हस्पताल’ का पता उनको चल गया है। मजे की बात यह कि ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा के एक फोलोअर ने उनको इसके बारे में जानकारी दी है।

आनंद महिंद्रा के ट्विटर एकाउंट के मुताबिक जख्मी ‘जूतों का हस्पताल’ हरियाणा के जींद में है, जींद के पटिलाया चौक पर मोची नरसीराम ने जूतों की मरम्मत करने की दुकान खोल रखी है और उस दुकान का नाम ‘जख्मी जूतो का हस्पताल रखा है’। ‘हस्पताल’ का पता चलने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि वह अपने हरियाणा के डीलर को कहेंगे कि मोची नरसीराम के साथ संपर्क करने की कोशिश करें।

मंगलवार को आनंद महिंद्रा ने नरसीराम की फोटो देखकर अपने ट्विटर पर लिखा था कि वह उनकी मार्केटिंग के तरीके से काफी प्रभावित हैं और उनके ‘स्टार्टअप’ में छोटा निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह व्यक्ति इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग पढ़ाने के लायक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा