नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे के मुताबिक, सरकार पीएसबी से कह सकती है कि वे रियायती ऋण के लिए तेजी से रेपो रेट से जुड़े उत्पाद पेश करें।
Related Stories
इस बैठक में वित्त मंत्रालय उन तरीकों पर चर्चा कर सकता है जिनके तहत पीएसबी घर पर बैंकिंग सुविधा देने की पेशकश कर सकते हैं। कुछ सरकारी बैंक 70 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों और दिव्यांग ग्राहकों को घर पर ही बैकिंग सुविधा की पेशकश कर रहे हैं। इसके अलावा, मंत्रालय इस बात पर चर्चा करेगा कि बैंक खुदरा, एमएसएमई, घर और वाहन कर्ज से संबंधित ऑनलाइन आवेदनों पर नजर रखने के लिए ग्राहकों की कैसे मदद कर सकते हैं।