नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 12700 करोड़ रुपए के घोटाले के कथित आरोपी नीरव मोदी की हीरा कंपनी फायरस्टार डायमंड ने अमेरिका में दिवालिया घोषित होने के लिए अर्जी दाखिल की है। अमेरिका के में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी के मुताबिक कंपनी ने अपनी देनदारी और संपत्ति को 5-10 करोड़ डॉलर यानि 325-650 करोड़ रुपए बताया है। नीरव मोदी ने फायरस्टार डायमंड की नींव रखी थी।
Related Stories
इधर पंजाब नेशनल बैंक ने देर रात बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि 14 फरवरी को बैंक ने जिन 1.79 अरब डॉलर की गैर अधिकृत ट्रांजेक्शन की जानकारी दी थी उमें और 20.42 करोड़ डॉलर का इजाफा हो सकता है। भारतीय करेंसी रुपए में कहें तो बैंक ने 14 फरवरी को लगभग 11400 करोड़ रुपए का घोटाला बताया था और अब फिर से जानकारी दी गई है कि इस घोटाले में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। यानि कुल मिलाकर 12700 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला हुआ है।
पंजाब नेशनल बैंक में सामने आए इस घोटाले की वजह से शेयर बाजार में बैंक के शेयरों में एकतरफा गिरावट का रुख बना हुआ है। मंगलवार को शेयर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर घटकर 98 रुपए पर आ गया। घोटाला सामने आने से पहले शेयर 161 रुपए पर था।