1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB ग्राहकों की बढ़ी मुश्किल, खाते में पैसे होने के बावजूद EMI डिफाल्ट, मांगी जा रही है पेनल्टी

PNB ग्राहकों की बढ़ी मुश्किल, खाते में पैसे होने के बावजूद EMI डिफाल्ट, मांगी जा रही है पेनल्टी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 27, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 03:32 pm IST

खाते में पैसे होने के बावजूद कई PNB ग्राहकों की EMI का भुगतान तय समय के बाद हुआ है जिस वजह से लोन देने वाले बैंक पेनल्टी की मांग कर रहे हैं

PNB customers- India TV Hindi
PNB customers start receiving penalty payment message on EMI default

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में घोटाले की खबरों के बीच बैंक के कई ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बैंक के जिन ग्राहकों ने दूसरे बैंक से अपने लिए ऑटो या होम लोन लिया हुआ है और लोन की EMI का भुगतान PNB के खाते से लिंक करा रखा है उन्हें लोन देने वाले बैंक की तरफ से इस EMI के देरी से भुगतान के लिए पेनल्टी या शुल्क के तौर पर पैसे जमा कराने के लिए कहा जा रहा है।

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले महीने अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को तकनीकी तौर पर अपग्रेड किया था, 29 जनवरी से इसे अपग्रेड किया गया था। सिस्टम अपग्रेड होने की वजह से कई दिनों तक बैंक के सामान्य कामकाज में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, बैंक ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए हालांकि जरूरी कदम उठाए थे लेकिन बैंक में सूत्रों का कहना है कि कई ग्राहकों को परेशानी हुई है।

PNB customers
PNB customers start receiving penalty payment message on EMI default

कई PNB ग्राहकों ने दूसरे बैंकों से कार या होम लोन लिया हुआ है और उस लोन की EMI पीएनबी खाते से कटती है। सिस्टम अपग्रेड होने की वजह से कई ग्राहकों की EMI तय समय पर नहीं कट पायी है ऐसे में उन ग्राहकों को लोन देने वाले बैंक की तरफ से पेनल्टी जमा करन के लिए मैसेज भेजे हैं। ग्राहकों के खाते में पैसे होने के बावजूद EMI का भुगतान देरी से हुआ है जिस वजह से उनको पेनल्टी के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा