1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा, पहली बार छुआ 452 अरब डॉलर का आंकड़ा 

विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा, पहली बार छुआ 452 अरब डॉलर का आंकड़ा 

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 05, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 03:24 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ महीनों से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह पहली बार 450 अरब डॉलर के पार पहुंचा है।

Forex kitty hits a new high, sniffs at $452 b- India TV Hindi
Forex kitty hits a new high, sniffs at $452 b Image Source : FOREX KITTY HITS A NEW HI

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन दिसंबर तक बढ़कर 451.7 अरब डॉलर के नए स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को बताया कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार इस आंकड़ें को छुआ है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में 38.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह हाल के वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि है। दास यहां चालू वित्त वर्ष की पांचवी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करने बाद संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

रिजर्व बैंक ने इस समीक्षा के दौरान अपनी नीतिगत दरों को 5.15 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। रिजर्व बैंक द्वारा 22 नवंबर तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ महीनों से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह पहली बार 450 अरब डॉलर के पार पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा