Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आ गई 2020 की पहली बड़ी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार ने छुआ 457.46 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्‍तर

आ गई 2020 की पहली बड़ी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार ने छुआ 457.46 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्‍तर

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jan 03, 2020 06:48 pm IST, Updated : Jan 03, 2020 06:48 pm IST

डॉलर में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति पर मुद्रा भंडार में रखी गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

Forex reserves hit record high at 457.46 billion dollar- India TV Paisa

Forex reserves hit record high at 457.46 billion dollar

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 दिसंबर को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान 2.520 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 457.468 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया। आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली है। इससे पहले सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 45.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 454.948 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्‍य कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति में इजाफा होना है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्‍य घटक है। आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.203 अरब डॉलर बढ़कर 424.936 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर में व्‍यक्‍त की जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति पर मुद्रा भंडार में रखी गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

सप्‍ताह के दौरान देश का स्‍वर्ण भंडार भी 26 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.392 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष निकासी अधिकारी 20 लाख डॉलर घटकर 1.441 अरब डॉलर रह गया।

इसके साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश का रिजर्व भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.7 अरब डॉलर बढ़कर हो गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement