1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'सौरव गांगुली कर सकते हैं भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज कराने में मदद'

'सौरव गांगुली कर सकते हैं भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज कराने में मदद'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 06:12 am IST

लतीफ का कहना है कि एक क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में, गांगुली एहसान मणि और पीसीबी की मदद कर सकते हैं।

Sourav Ganguly, Rashid Latif- India TV Hindi
'Sourav Ganguly can help in India-Pakistan bilateral series' - Rashid Latif Image Source : AP

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतिफ का मानना है कि बीसीसीआई के मौजूद अक्ष्यक्ष सौरव गांगुली भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज करवाने में मदद कर सकते हैं। लतीफ का कहना है कि एक क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में, गांगुली एहसान मणि और पीसीबी की मदद कर सकते हैं।

लतीफ ने द नेशन से बात करते हुए कहा 'जब तक पूरी तरह से पाकिस्तान-भारत द्विपक्षीय श्रृंखला फिर से शुरू नहीं होती, दोनों देशों के लिए चीजें बेहतर नहीं होंगी। दुनिया पाक-इंडिया को क्रिकेट खेलते देखना चाहती है।'

"पीसीबी के सीईओ वसीम खान को सक्रिय होना चाहिए ताकि शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देशों को पाकिस्ता में आकर क्रिकेट खेलने के लिए सुनिश्चित करे। इससे पाकिस्तान और स्थानीय खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।"

लतीफ ने आगे कहा "2004 में जब बीसीसीआई पाकिस्तान के दौरे के लिए अनिच्छुक था, तो यह तब सौरव गांगुली ही थे जिन्होंने बीसीसीआई और खिलाड़ियों को मना लिया ता। यह भारत के लिए एक बहुत ही यादगार दौरा था क्योंकि वे लंबे अंतराल के बाद यहां बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे थे।"

उल्लेखनीय है, पाकिस्तान के उस दौरे पर भारत ने वनडे सीरीज 3-2 से तो तीन मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण अब ये दोनों टीमें केवल आईसीसी के टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना कर पाती है।

More To Follow....

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल