1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 446.09 अरब डॉलर के रिकॉर्ड सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 446.09 अरब डॉलर के रिकॉर्ड सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 09, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 05:34 pm IST

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान आरक्षित स्वर्ण भंडार 30.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.35 अरब डॉलर का हो गया।

Forex reserves soar USD 3.5 bn to new lifetime high of USD 446.09 bn- India TV Hindi
Forex reserves soar USD 3.5 bn to new lifetime high of USD 446.09 bn Image Source : FOREX RESERVES SOAR USD 3

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.52 अरब डॉलर बढ़कर 446.09 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 442.58 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.201 अरब डॉलर बढ़कर 413.65 अरब डॉलर हो गयी। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशीमुद्रा आस्तियां यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं की विनिमय दर में घट बढ़ से भी प्रभावित होती हैं।

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान आरक्षित स्वर्ण भंडार 30.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.35 अरब डॉलर का हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर हो गया। अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश के मुद्राभंडार की स्थिति भी एक करोड़ डॉलर बढ़कर 3.65 अरब डॉलर हो गई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा