1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी श्रद्धांजलि

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 05:53 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन हो गया है, उन्हें 2009 में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर 3 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था

Former RBI deputy governor Subir Gokarn is no more- India TV Hindi
Former RBI deputy governor Subir Gokarn is no more

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन हो गया है, उन्हें 2009 में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर 3 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था और इस पद पर नियुक्त होने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। नवंबर 2015 से सुबीर गोकर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी निदेशक पद पर नियुक्त थे।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सुबीर गोकर्ण के निधन पर शोक जताया है और उन्हें एक कुशल अर्थशास्त्री बताया। अरुण जेटली ने सुबीर गोकर्ण के परिवार के साथ शोक साझा किया है। वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर विट्ठल गोकर्ण के आकस्मिक निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। बीमारी के चलते 30 जुलाई को अमेरिका में उनका निधन हो गया।

तीन अक्टूबर, 1959 को जन्मे गोकर्ण 24 नवंबर, 2009 से 31 दिसंबर, 2012 तक आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रहे। वित्त मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा कि गोकर्ण का तीन दशक का उल्लेखनीय कार्यकाल रहा है। वह भारतीय रिजर्व बैंक के सबसे कम उम्र के डिप्टी गवर्नरों में से एक थे। 

जाने - माने अर्थशास्त्री गोकर्ण ने दिसंबर, 2015 में आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड में कार्यकारी निदेशक यानी ईडी (भारत) का कार्यभार संभाला था, जो इस वर्ष अक्टूबर में समाप्त होने वाला था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोकर्ण को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बुद्धिमता और आईएमएफ में भारत की चिंताओं को स्पष्ट करने की क्षमता को याद किया।

गोकर्ण ने सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई से स्नातक डिग्री प्राप्त की। उन्होंने डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोतर डिग्री हासिल की थी। गोकर्ण ने केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी ऑफ क्लेवलैंड, ओहियो से पीएचडी डिग्री हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा