1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश की टॉप-10 मूल्‍यवान कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप 76,959 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे ज्‍यादा फायदा

देश की टॉप-10 मूल्‍यवान कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप 76,959 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे ज्‍यादा फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 30, 2018 12:29 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 12:29 pm IST

देश की 10 सबसे अधिक मूल्‍यवान कंपनियों में से चार ने पिछले हफ्ते अपने मार्केट कैप में संयुक्‍तरूप से 76,959.69 करोड़ रुपए का इजाफा किया है।

top 10 companies- India TV Hindi
top 10 companies Image Source : TOP 10 COMPANIES

नई दिल्‍ली। देश की 10 सबसे अधिक मूल्‍यवान कंपनियों में से चार ने पिछले हफ्ते अपने मार्केट कैप में संयुक्‍तरूप से 76,959.69 करोड़ रुपए का इजाफा किया है। इन चार कंपनियों में से टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का मार्केट कैप सबसे ज्‍यादा बढ़ा है।  

टॉप-10 कंपनियों में से केवल टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि हुई, जबकि आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, एसबीआई, ओएनजीसी और मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केट कैप में गिरावट आई है। टीसीएस, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण की कुल वृद्धि छह कपंनियों के बाजार पूंजीकरण में हुए नुकसान की तुलना में अधिक रही। इन छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 53,768.3 करोड़ रुपए की कमी आई।  टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 30,896.6 करोड़ रुपए बढ़कर 8,36,352.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।  

आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 26,209.45 करोड़ रुपए बढ़कर 7,97,502.56 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 10,439.77 करोड़ रुपए बढ़कर 5,44,970.44 करोड़ रुपए हो गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,413.87 करोड़ रुपए बढ़कर 3,17,952.76 करोड़ रुपए हो गया। 

वहीं, दूसरी ओर मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 20,813.31 करोड़ रुपए घटकर 2,22,045.46 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,451.36 करोड़ रुपए घटकर 2,97,333.08 करोड़ रुपए और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 8,309.41 करोड़ रुपए फिसल कर 3,63,217.61 करोड़ रुपए पर आ गया। 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 4,506.92 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का पूंजीकरण 3,657.48 करोड़ रुपए गिरकर क्रमश: 2,36,501.57 करोड़ रुपए और 2,27,469.09 करोड़ रुपए पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,029.82 करोड़ रुपए घटकर 3,47,999.79 करोड़ रुपए रह गया। 

देश की टॉप 10 मूल्‍यवान कंपनियां

क्रम कंपनी मार्केट कैप
1 टीसीएस      8,36,352.25 करोड़ रुपए
2 आरआईएल 7,97,502.56 करोड़ रुपए
3 एचडीएफसी बैंक 5,44,970.44 करोड़ रुपए
4 आईटीसी 3,63,217.61 करोड़ रुपए
5 हिंदुस्‍तान यूनिलीवर 3,47,999.79 करोड़ रुपए
6 इंफोसिस 3,17,952.76 करोड़ रुपए
7 एचडीएफसी 2,97,333.08 करोड़ रुपए
8 भारतीय स्‍टेट बैंक 2,36,501.57 करोड़ रुपए
9 ओएनजीसी 2,27,469.09 करोड़ रुपए
10 मारुति सुजुकी 2,22,045.46 करोड़ रुपए

 

                 

                    

                

                      

             

                     

                    

               

                   

                

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा