1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या गंदे माहौल में दवाएं बनाती है डॉ रेड्डीज लैब? जर्मन रेग्युलेटर को संयंत्र में मिले गंदे कमरे और उपकरण

क्या गंदे माहौल में दवाएं बनाती है डॉ रेड्डीज लैब? जर्मन रेग्युलेटर को संयंत्र में मिले गंदे कमरे और उपकरण

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 29, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 05:07 pm IST

एक अगस्त को दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज की बाचुपल्ली विनिर्माण इकाई-2 का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आई है उसमें यह जानकारी मिली है

क्या गंदे माहौल में दवाएं बनाती है डॉ रेड्डीज लैब? जर्मन रेग्युलेटर को संयंत्र में मिले गंदे कमरे और उपकरण- India TV Hindi
क्या गंदे माहौल में दवाएं बनाती है डॉ रेड्डीज लैब? जर्मन रेग्युलेटर को संयंत्र में मिले गंदे कमरे और उपकरण

हैदराबाद। भारत में दवाएं बनाने वाली बड़ी कंपनी डॉ रेड्डीज लैब पर गंदे माहौल में दवाएं बनाने का आरोप लगा है। जर्मनी सरकारी की दवा रेग्युलेटर एजेंसी ने हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज की एक विनिर्माण इकाई का निरीक्षण किया था। एजेंसी को निरीक्षण के दौरान संयंत्र में अन्य उल्लंघनों के साथ गंदे कमरे और उपकरण मिले हैं।

सेंट्रल अथॉरिटी फॉर सुपरविजन ऑफ मेडिसिनल प्रोडेक्ट्स की निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, एक अगस्त को दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज की बाचुपल्ली विनिर्माण इकाई-2 का निरीक्षण किया गया था। अगस्त में दवा निर्माता कंपनी की जर्मन अनुषंगी बीटाफार्म को नियामकीय प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई थी कि नियामक ने उसके माल विनिर्माण से संबंधित अनुपालन प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं किया है। जिसके बाद निरीक्षण किया गया था।

डॉ रेड्डीज की ओर से हाल ही इस संबंध में जानकारी दी गई थी कि, प्रमाणपत्र का नवीनीकरण नहीं होने के कारण संयंत्र यूरोपीय संघ को वितरण नहीं कर पाएगा जब कि अगला निरीक्षण नहीं हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा