नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर जो फसाद बढ़ा है उसमें अब कमी आ गई है और कई ऑफर आने लगे हैं जिनके तहत फिल्म का टिकट बुक कराने पर डिस्काउंट या कैशबैक दिया जा रहा हो। मोबाइल वॉलेट चलाने वाली कंपनी Paytm ने भी पदमावत के टिकट की बुकिंग पर कैशबैक का ऑफर शुरू किया है।
Related Stories
Paytm की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके वॉलेट के जरिए फिल्म पद्मावत का टिकट बुक कराने पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा, यानि टिकट बुक करने के लिए ग्राहक जो पैसा खर्च करेगा उसका आधा पैसा उसे वापस मिल जाएगा।
हालांकि इस ऑफर के लिए Paytm ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं। Paytm के मुताबिक टिकट बुक कराते समय ग्राहक को FLASH150 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा, इस स्कीम के तहत एक खाते से अधिकतम 2 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा कैशबैक 150 रुपए का ही होगा।