1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कैब बुकिंग पर मिल रहा है 750 रुपए का डिस्काउंट, 31 अगस्त तक लागू है स्कीम

कैब बुकिंग पर मिल रहा है 750 रुपए का डिस्काउंट, 31 अगस्त तक लागू है स्कीम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 09, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 01:52 pm IST

आउटस्टेशन कैब बुकिंग करने के लिए सबसे ज्यादा 750 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके लिए बुकिंग करते समय ICICISVOS4 कोड भरना होगा

कैब बुकिंग पर मिल रहा है 750 रुपए का डिस्काउंट, 31 अगस्त तक लागू है स्कीम- India TV Hindi
कैब बुकिंग पर मिल रहा है 750 रुपए का डिस्काउंट, 31 अगस्त तक लागू है स्कीम

कैब बुकिंग पर मिल रहा है 750 रुपए का डिस्काउंट, 31 अगस्त तक लागू है स्कीम

नई दिल्ली। वीकेंड में छुट्टियों मनाने अगर आप शहर से बाहर जा रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है बशर्ते आप आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के ग्राहक हों। आनलाइन कैब बुकिंग की सेवा देने वाली कंपनी सवारी डॉट काम ICICI बैंक के ग्राहकों को कैब बुकिंग पर 750 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट 31 अगस्त तक लागू है।

ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सवारी डॉट काम के जरिए आउटस्टेशन कैब बुकिंग के लिए बैंक के नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते समय दिए गए कुपन का इस्तेमाल करेंगे तो यह डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट सिर्फ आउटस्टेशन कैब पर दिया जा रहा है।

एक दिन के लिए आउटस्टेशन कैब बुक करने पर फ्लैट 400 रुपए का डिस्काउंट है जिसके लिए बुकिंग की पेमेंट करते समय ICICISVOS1 कोड भरना होगा। 2 दिन की आउटस्टेशन बुकिंग के लिए 500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट है जिसके लिए कोड ICICISVOS2 भरना पड़ेगा, 3 दिन की बुकिंग के लिए भी 500 रुपए का डिस्काउंट है और कोड ICICISVOS3 है जबकि 4 दिन की आउटस्टेशन कैब बुकिंग करने के लिए सबसे ज्यादा 750 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके लिए बुकिंग करते समय ICICISVOS4 कोड भरना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा