1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने के प्रति घटा भारतीयों का रुझान, अक्टूबर में आयात 59.5 फीसदी घटा, कीमतें भी हुईं कम

सोने के प्रति घटा भारतीयों का रुझान, अक्टूबर में आयात 59.5 फीसदी घटा, कीमतें भी हुईं कम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 17, 2015 08:16 am IST,  Updated : Nov 17, 2015 01:23 pm IST

मोदी सरकार सोने के आयात को घटाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच अक्टूबर में सोने का आयात 59.5 फीसदी घटकर 1.7 अरब डॉलर रह गया है।

सोने के प्रति घटा भारतीयों का रुझान, अक्टूबर में आयात 59.5 फीसदी घटा, कीमतें भी हुईं कम- India TV Hindi
सोने के प्रति घटा भारतीयों का रुझान, अक्टूबर में आयात 59.5 फीसदी घटा, कीमतें भी हुईं कम

नई दिल्ली। सोने का आयात को घटाने कोशिश में लगी मोदी सरकार को नए इंपोर्ट एक्‍सपोर्ट डाटा से राहत मिली है। अक्टूबर में सोने का आयात 59.5 फीसदी घटकर 1.7 अरब डॉलर रह गया है। अक्टूबर, 2014 में 4.20 अरब डॉलर का सोना देश में आयात हुआ था। इससे देश को चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सोने की कीमतें में आई गिरावट की वजह से आयात में कमी दर्ज की गई है। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में नीचे आ रहे हैं।

व्यापार घाटा हुआ कम, काबू में आएगा कैड

सोने के आयात में कमी के कारण अक्टूबर में व्यापार घाटा कम होकर 9.76 अरब डॉलर पर आ गया है। यह फरवरी के बाद का निचला स्तर है। फरवरी में व्यापार घाटा 6.85 अरब डॉलर रहा था। इस साल जुलाई में सोने का आयात 62.2 फीसदी और अगस्त में 140 फीसदी बढ़ा था। हालांकि, सितंबर में सोने के आयात में 45.6 फीसदी की गिरावट आई थी। 2014-15 में चालू खाते का घाटा घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 फीसदी यानी 27.5 अरब डॉलर रहा था। 2013-14 में यह जीडीपी का 1.7 फीसदी या 32.4 अरब डॉलर रहा था।

सोना तीसरी सबसे बड़ी आयात होने वाली कमोडिटी

भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। सोने का आयात मुख्य रूप से ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। वित्त वर्ष 2014-15 में कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बाद सोने का आयात तीसरे नंबर पर रहा था। उस वित्त वर्ष में 34.32 अरब डॉलर का सोना आया हुआ था। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इस साल करीब 900 टन सोना आयात हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा