1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने में 303 रुपये, चांदी में 134 रुपये की तेजी, जानें 10 ग्राम सोने के नए रेट

सोने में 303 रुपये, चांदी में 134 रुपये की तेजी, जानें 10 ग्राम सोने के नए रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 15, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 06:57 pm IST

बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक बाजार में सोमवार की तेजी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 303 रुपये की तेजी के साथ 47,853 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने में 303 रुपये, चांदी में 134 रुपये की तेजी, जानें नए रेट- India TV Hindi
सोने में 303 रुपये, चांदी में 134 रुपये की तेजी, जानें नए रेट

नयी दिल्ली: बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक बाजार में सोमवार की तेजी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 303 रुपये की तेजी के साथ 47,853 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले दिन सोना 47,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 134 रुपये के सुधार के साथ 70,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। 

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 70,127 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,864.50 डॉलर प्रति औंस तथा 27.65 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि व्यापारियों और निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का इंतजार है जिसकी वजह से सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव उतार चढ़ाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा