1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में आई नरमी, सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता

वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में आई नरमी, सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 26, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 03:49 pm IST

कमजोर रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 100 रुपए की नरमी के साथ 31150 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में आई नरमी, सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में आई नरमी, सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 100 रुपए की नरमी के साथ 31150 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताआं द्वारा उठाव सुस्त पड़ने से चांदी के भाव 655 रुपए की गिरावट के साथ 45,000 के मनोवैज्ञानिक स्‍तर से नीचे गिर कर 4,420 रुपए प्रति किलो रह गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में कमजोर रुख के बीच मौजूदा स्तर पर फुटकर और आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने  से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। न्यूयॉर्क में कल रात सोने के भाव 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1321,60 डॉलर प्रति औंस रह गए।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े रोचक तथ्‍य

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 655 रुपए की गिरावट के साथ 44,420 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 630 रुपए टूट कर 43,860 रुपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 75,000 और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा