1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की कीमत सुनकर दिल हो जाएगा खुश, जानिए बुधवार 9 जून को क्या हैं दाम

सोने की कीमत सुनकर दिल हो जाएगा खुश, जानिए बुधवार 9 जून को क्या हैं दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 09, 2021 12:06 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 12:06 pm IST

सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर अच्छी खबर है। वायदा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई।

सोने की कीमत सुनकर दिल...- India TV Hindi
सोने की कीमत सुनकर दिल हो जाएगा खुश, जानिए बुधवार 9 जून को क्या हैं दाम

सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर अच्छी खबर है। वायदा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 49,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 71,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 0.8 फीसदी गिरी थी। पिछले सप्ताह पांच माह के उच्च स्तर, 49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद सोने में गिरावट आई है। हालांकि सोना पिछले साल अगस्त में अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब सात हजार रुपये सस्ता है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,893.78 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.63 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 1,160.81 डॉलर पर रहा। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

सराफा बाजार में ये हैं दाम 

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 190 रुपये की तेजी के साथ 48,320 रुपये प्रति दस ग्राम (Gold price today) हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 125 रुपये बढ़कर 70,227 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver price today) के भाव पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,102 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा