1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर मांग के चलते लुढ़का सोना, कीमतें 30,000 रुपए के स्‍तर से आई नीचे

कमजोर मांग के चलते लुढ़का सोना, कीमतें 30,000 रुपए के स्‍तर से आई नीचे

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 17, 2016 05:31 pm IST,  Updated : May 25, 2016 11:43 am IST

विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कमजोर मांग से मंगलवार को सोना 230 रुपए घटकर 30,000 रुपए से नीचे 29,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

कमजोर मांग के चलते लुढ़का सोना, कीमतें 230 रुपए घटकर 30,000 रुपए के स्‍तर से आई नीचे- India TV Hindi
कमजोर मांग के चलते लुढ़का सोना, कीमतें 230 रुपए घटकर 30,000 रुपए के स्‍तर से आई नीचे

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 230 रुपए घटकर 30,000 रुपए से नीचे 29,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के लिवाली समर्थन के अभाव से चांदी भी 160 रुपए की गिरावट के साथ 41,100 रुपए प्रति किग्रा रह गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 230 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,820 रुपए और 29,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। कल के कारोबार में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, गिन्नी की कीमत 23,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।  बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,273.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। दूसरी ओर चांदी तैयार 160 रुपए की गिरावट के साथ 41,100 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी 285 रुपए घटकर 41,090 रुपए प्रति किलो रह गई। हालांकि चांदी सिक्का खरीदी 69,000 रुपए और बिक्री 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत रहा।

सोने का इंपोर्ट अप्रैल में 60.4 फीसदी घटा, BSE ने दी म्‍यूचुअल फंड कारोबार नियमों में ढील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा