1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल को लेकर आई Good News, जानिए 20 मई को लखनऊ भोपाल से लेकर पटना तक के रेट

पेट्रोल डीजल को लेकर आई Good News, जानिए 20 मई को लखनऊ भोपाल से लेकर पटना तक के रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 20, 2021 08:05 am IST,  Updated : May 20, 2021 08:08 am IST

महंगे पेट्रोल डीजल को लेकर आज लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर आई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार के बाद गुरुवार यानि 20 मई को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल डीजल को लेकर...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल को लेकर आई Good News, जानिए 20 मई को लखनऊ भोपाल से लेकर पटना तक के रेट

महंगे पेट्रोल डीजल को लेकर आज लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर आई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार के बाद गुरुवार यानि 20 मई को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानि कि पेट्रोल डीजल आज भी मंगलवार को तय हुई कीमतों पर ही मिल रहा है। बता दें कि 4 मई से अबतक 9 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। मई की शुरुआत से अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपये और डीजल में 2.78 रुपये का उछाल आ चुका है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार यानी 18 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की कीमत जहां प्रति लीटर 24 से 27 पैसे की बढ़ी है, डीजल भी 27 से 31 पैसे महंगा हो गया है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 92.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 94.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.34 रुपये प्रति लीटर है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 103.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.30 रुपये प्रति लीटर पर है। अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 103.49 रुपये और डीजल 94.29 रुपये प्रति लीटर पर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 91.99 रुपये प्रति लीटर पर है। पटना में पेट्रोल की कीमत 95.05 रुपये और डीजल 88.75 रुपये प्रति लीटर पर है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 90.57 रुपये और डीजल 83.89 रुपये प्रति लीटर पर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 90.66 रुपये और डीजल 83.97 रुपये प्रति लीटर पर है।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

बता दें कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस महीने लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली थी। यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हैं। राजस्थान मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा