1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल को लेकर इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल को लेकर इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2021 08:33 am IST,  Updated : Aug 21, 2021 08:33 am IST

दिल्ली के बाजार में शनिवार को पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, वहीं डीजल भी 89.27 रुपये प्रति लीटर पर है।

Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल की...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल को लेकर इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

डीजल की कीमतों में 3 दिनों से जारी गिरावट आज थम गई है। आज देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के दाम बीते 35 दिनों से स्थिर बने हुए हैं।  यह अभी भी 17 जुलाई को तय की गई कीमतों पर ही स्थिर है। दूसरी ओर कच्चे तेल के बाजार में भी नरमी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में कच्चा तेल 7 प्रतिशत डूब चुका है। ब्रेंट क्रूड का दाम (Brent Crude Price) बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच जहां कच्चे तेल की मांग कम है।

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

दिल्ली के बाजार में शनिवार को पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, वहीं डीजल भी 89.27 रुपये प्रति लीटर पर है। मुंबई में भी डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 96.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, पेट्रोल की कीमत 107. 83 रुपये प्रति लीटर है। अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 89.78 रुपये, बेंगलुरु में 105.25 रुपये और डीजल 94.65 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 105.83 रुपये और डीजल 97.33 रुपये, पटना में पेट्रोल 104.25 रुपये और डीजल 95.01 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 98.39, लखनऊ में पेट्रोल 98.92 रुपये और डीजल 89.61 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 99.46 रुपये और डीजल 89.89 रुपये तथा चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.93 रुपये और डीजल 88.93 रुपये पर है। बता दें कि मई में शुरू हुई वृद्ध के बाद से पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है वहीं डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।  

कच्चे तेल में गिरावट 

दुनिया भर में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसके डेल्टा वेरिएंट के मामले दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में लगातार मंदी का दौर जारी है। इस समय ब्रेंट क्रूड का दाम बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी देखें तो कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 

देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है। तो आपको बता दें कि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 85.28 रुपये में मिल रहा है। वहीं श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.2 रुपये में मिल रहा है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

ये राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक 31.55 रुपये टैक्स वसूल रही है, जबकि राजस्थान सरकार डीजल पर देश में सबसे अधिक 21.82 रुपये टैक्स के जरिए काम रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा