1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. त्योहार में महंगा नहीं होगा खाने का तेल, सरकार ने बढ़ाई स्टॉक लिमिट

त्योहार में महंगा नहीं होगा खाने का तेल, सरकार ने बढ़ाई स्टॉक लिमिट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 28, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 01:37 pm IST

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट लगाने के अधिकार से सितंबर 2018 तक अधिकृत कर दिया है

त्योहार में महंगा नहीं होगा खाने का तेल, सरकार ने बढ़ाई स्टॉक लिमिट- India TV Hindi
त्योहार में महंगा नहीं होगा खाने का तेल, सरकार ने बढ़ाई स्टॉक लिमिट

नई दिल्ली। त्योहारों में खाने के तेल महंगे न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट लगाने के अधिकार से सितंबर 2018 तक अधिकृत कर दिया है। गुरुवार को केंद्र की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले 30 सितंबर 2017 तक राज्यों को तेल-तिलहन व्यापारियों के ऊपर स्टॉक लिमिट लगाने का अधिकार दिया गया था।

इस साल देश में खरीफ तिलहन की पैदावार घटने की आशंका है, कम पैदावार की वजह से देश में तेल और तिलहन की कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है, ऐसा होने की स्थिति में तेल तिलहन की कीमतों में इजाफा हो सकता था जिससे उपभोक्ताओं पर मार पड़ती, इसी आशंका को देखते हुए सरकार ने तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट को सितंबर 2018 तक लागू कर दिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस साल देश में खरीफ तिलहन का उत्पादन 206.79 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल के मुकाबले 17.22 लाख टन कम है, पिछले साल देश में 224.01 लाख टन खरीफ तिलहन का उत्पादन हुआ था। इस साल देश में तिलहन की कम पैदावार की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने पहले ही विदेशों से वनस्पति तेल आयात को बढ़ा दिया था। नवंबर से शुरू हुए ऑयल वर्ष 2016-17 में जुलाई अंत तक देश में कुल 111 लाख टन खाद्य तेल का आयात हो चुका है जबकि ऑयल वर्ष 2015-16 में इस दौरान 107 लाख टन का आयात हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा