1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने MSP पर अब तक की 368.7 लाख टन धान की खरीदारी, 55% हिस्‍सेदारी के साथ पंजाब टॉप पर

सरकार ने MSP पर अब तक की 368.7 लाख टन धान की खरीदारी, 55% हिस्‍सेदारी के साथ पंजाब टॉप पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 12:19 pm IST

मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 22.5 प्रतिशत बढ़कर 368.7 लाख टन तक पहुंच गई है।

सरकार ने MSP पर अब तक की...- India TV Hindi
सरकार ने MSP पर अब तक की 368.7 लाख टन धान की खरीदारी, 55% हिस्‍सेदारी के साथ पंजाब टॉप पर Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली। देश में एमएसपी को लेकर मचे घमासान के बीच आज इससे जुड़ा एक अहम आंकड़ा सामने आया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 22.5 प्रतिशत बढ़कर 368.7 लाख टन तक पहुंच गई है। यह खरीद 69,612 करोड़ रुपये में की गई। 

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि अक्टूबर 2020 से शुरू हुये मौजूदा खरीफ विपणन सत्र 2020- 21 में सरकार लगातार नयूनतम समर्थन मूलय पर किसानों से खरीफ फसलों की खरीदारी कर रही है। इसमें कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिल नाडु, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, आडीशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में 2020- 21 खरीफ सत्र की सरकारी खरीद लगातार सुनियोजित ढंग से चल रही है। 

22 फीसदी ज्‍यादा खरीद

वक्तव्य में कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्यों की अन्य एजेंसियों ने 10 दिसंबर 2020 तक 368.7 लाख टन धान की खरीद कर ली है जबकि इसी अवधि तक पिछले साल 300.97 लाख टन धान की खरीद की गई थी। इसमें कहा गया कि मौजूदा खरीफ विपणन सत्र के तहत एमएसपी पर चल रही खरीदारी से 39.92 लाख किसानों को फायदा हुआ है। यह खरीद कुल मिलाकर 69,611.81 करोड़ रुपये की हुई है। 

पंजाब टॉप पर 

वक्तव्य के मुताबिक धान की कुल 368.70 लाख टन की खरीद में से अकेले पंजाब में 202.77 लाख टन की खरीद की गई है। इस प्रकार खरीफ की धान खरीद में करीब 55 प्रतिशत खरीदारी पंजाब से हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा