1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी पर सरकार के नए ऐलान: शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख और शुक्रवार से सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदल सकेंगे

नोटबंदी पर सरकार के नए ऐलान: शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख और शुक्रवार से सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदल सकेंगे

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 17, 2016 11:14 am IST,  Updated : Nov 17, 2016 11:16 am IST

आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा शादी के लिए ढाई लाख रुपए तक निकाले जा सकते हैं। और शुक्रवार से सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदल सकेंगे

नोटबंदी पर सरकार के नए ऐलान: शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख, शुक्रवार से सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदल सकेंगे- India TV Hindi
नोटबंदी पर सरकार के नए ऐलान: शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख, शुक्रवार से सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदल सकेंगे

नई दिल्ली। नोटबंदी पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा शादी के लिए ढाई लाख रुपए तक निकाले जा सकते हैं, लेकिन पैसे निकालते वक्त शादी का कार्ड दिखाना जरूरी होगा। इसके अलावा अब किसान ‘खाद-बीज के लिए हर हफ्ते 25 हजार रुपए बैंक से निकाल सकता हैं। साथ ही, अब 18 नवंबर से 2 हजार रुपए के 500-100 के पुराने नोट ही बदले जाएंगे। अभी 4500 के पुराने बदले जा रहे हैं।

नोटबंदी पर RBI के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने सरकार की तारीफ करते हुए बताए पांच फायदे

 शक्तिकांत दास ने और क्या कहा

  • शक्तिकांत दास ने कहा, ‘खेती हमारी इकोनॉमी का प्रमुख हिस्सा है। इस बार बारिश अच्छी हुई है, इसका एग्रीकल्चर पर अच्छा असर पड़ेगा।
  • खाद-बीज के लिए किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
  • जिनके यहां शादी है, वे ढाई लाख रु. तक निकाल सकते हैं। पैसे निकालते वक्त शादी का कार्ड दिखाना होगा।
  • शादी वाले घर में माता या पिता ये पैसे निकाल सकते हैं।
  • 18 नवंबर से 2 हजार रुपए के 500-100 के पुराने नोट ही बदले जाएंगे। अभी 4500 के पुराने बदले जा रहे हैं।

तस्‍वीरों में देखिए देश के विभिन्‍न शहरों में बैंकों और ATM के बाहर लोगों के हाल

Note Ban

1 (108)IndiaTV Paisa

2 (99)IndiaTV Paisa

3 (99)IndiaTV Paisa

6 (50)IndiaTV Paisa

4 (99)IndiaTV Paisa

5 (95)IndiaTV Paisa

7 (31)IndiaTV Paisa

8 (30)IndiaTV Paisa

9 (20)IndiaTV Paisa

10 (17)IndiaTV Paisa

नोटबंदी: सिर्फ 8 दिन में बैंकों को मिले 4 लाख करोड़ रुपए, अब जल्द लोन सस्ता होने की उम्मीद

अब हुए ये अहम फैसले

  • जिन किसानों को क्रॉप लोन मिला है, उन्हें अपने खातों से हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकालने की सहूलियत मिलेगी।
  • किसानों को अपने माल की कीमत उनके खातों में चेक या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिली है तो वे प्रति हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
  • एपीएमसी से रजिस्टर्ड व्यापारियों को प्रति हफ्ते 50 हजार रुपए तक निकालने की छूट मिलेगी।
  • जिन परिवारों में शादी है, वे अपने बैंक अकाउंट से ढाई लाख रुपए तक निकाल सकते हैं।
  • क्रॉप इंश्यारेंस के प्रीमियम जमा कराने के लिए टाइम लिमिट को 15 दिन और बढ़ा दिया गया है।
  • काउंटर से पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने की सीमा 18 नवंबर से 4500 से घटकर 2000 रुपए रह जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा