1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आम चुनाव से पहले सरकार ने दिया झटका, चीनी का न्‍यूनतम बिक्री मूल्‍य 2 रुपए किलो बढ़ाया

आम चुनाव से पहले सरकार ने दिया झटका, चीनी का न्‍यूनतम बिक्री मूल्‍य 2 रुपए किलो बढ़ाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2019 08:07 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 08:07 pm IST

खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि चीनी के न्यूनतम मूल्य को 29 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 31 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।

sugar- India TV Hindi
sugar Image Source : SUGAR

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों से पहले बढ़ते गन्ने के बकाया को लेकर सरकार ने गुरुवार को चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी करते हुए इसे 31 रुपए कर दिया है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि चीनी मिलों को गन्ना किसानों का बकाया चुकाने में मदद मिल सके। 

 न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) वह दर है जिसके नीचे, चीनी मिलें खुले बाजार में थोक विक्रेताओं तथा पेय और बिस्किट निर्माताओं जैसे थोक उपभोक्ताओं को चीनी की बिक्री नहीं कर सकती हैं। 

खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि चीनी के न्यूनतम मूल्य को 29 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 31 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। इससे चीनी मिलों को गन्ना किसानों का भुगतान करने में मदद मिलेगी।

चीनी उद्योगों के प्रमुख संगठन, भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने हाल ही में कहा था कि जनवरी के अंत में गन्ने का बकाया लगभग 20,000 करोड़ रुपए हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा