Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ज्यादा मीठा खाने की आदत है तो इन टिप्स को फॉलो करते हुए करें दूर

ज्यादा मीठा खाने की आदत है तो इन टिप्स को फॉलो करते हुए करें दूर

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jan 22, 2019 01:31 pm IST, Updated : Jan 22, 2019 02:12 pm IST

आइसक्रीम, मीठाई, चॉकलेट जैसी चीजे ऐसी होती है जो हमलोग अक्सर खाते ही है। सिर्फ यही नहीं ज्यातर लोगों की आदत होती है उन्हें मीठा खाना बहुत ही पसंद होता है। बाहर हो या घर खाने में मीठा पसंद करते हैं।

मीठा खाने की आदत- India TV Hindi
मीठा खाने की आदत

नई दिल्ली: आइसक्रीम, मीठाई, चॉकलेट जैसी चीजे ऐसी होती है जो हमलोग अक्सर खाते ही है। सिर्फ यही नहीं ज्यातर लोगों की आदत होती है उन्हें मीठा खाना बहुत ही पसंद होता है। बाहर हो या घर खाने में मीठा पसंद करते हैं। कई रिसर्च में यह बात साफ हो चुकी है कि ज्यादा मीठा खाने की आदत से आपको आने वाले समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कई कोशिशों के बाद भी आप मीठे खाने की लत को छोड़ नहीं पाते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

मीठा खाने की लत है तो आपको मीठा खाने से पहले आप ढेर सारा पानी पीएं। आपने कई रिसर्च में पढ़ा भी होगा कि शरीर जब डिहाइड्रेड होता है तब आपको मीठा खाने की तलब होती है लेकिन जब आप रोजाना ढेर सारा पानी पीते हैं तब शायद ही आपको मीठा खाने का मन करता होगा।

नेचुरल चीनी स्टीवीया
आप आम चीनी के बदले नेचुरल चीनी स्टीवीया का प्रयोग कर सकते हैं। जो आम सुगर के मुकाबले ज्यादा मीठा होता है। स्टेविया' को मीठी तुलसी, सूरजमुखी परिवार (एस्टरेसिया) के झाड़ी और जड़ी बूटी के लगभग 240 प्रजातियों में पाया जाने वाला एक जीनस है, जो पश्चमी उत्तर अमेरिका से लेकर दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। स्टीवीया ब्लड में सुगर लेवल को कंट्रोल भी करता है।

हरी साग-सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें
अगर आप हरी साग- सब्जियों का इस्तेमाल कम करते हैं तो अब शुरु कर दें। क्योंकि हरी सब्जियों में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन आपके मीठा के तलब को कम करेगा।

खुश रहने की कोशिश करें
खुश रहने की कोशिश करें और इसके लिए शारीरिक मेहनत जरूर करें। जैसे व्यायाम, जिम, कई तरह के गेम्स, इससे आपके शरीर में 'सेरोटोनीन हारमोन्स' सिक्रेट होंगे जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही यह आपके ब्लड में सुगर को कंट्रोल करता है।

सी फूड 
सी फूड यानी समुद्री व्यंजन न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकर होते हैं। सी फूड में कई वेजिटेबल भी होते हैं जिसमें प्रचूर मात्रा में न्यूट्रीशन पाया है जाता तो शरीर के लिए  बहुत फायदेमंद होता है।

प्रोसेस्ड फूड
आप जैसा खाते हैं, आपका स्‍वास्‍थ्‍य वैसा ही बनता है। नियमित आधार पर संतुलित और पौष्टिक आहार पसंद करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन आप लंच में फलों के ऊपर चिप्‍स खाना और सलाद की बजाय फ्रेंच फ्राईज खाना और नींबू पानी की बजाय डाइट सोडा लेना ज्‍यादा पसंद करते हैं। आप जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

मेडिटेशन
मेडिटेशन मन की शांति के लिए किया जाता है। इसके बहुत फायदे हैं। बच्चों और बड़ों सभी को मेडिटेशन करना चाहिए। मेडिटेशन करने से न सिर्फ आपकी एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं मेडिटेशन से आपके शरीर आपके कंट्रोल कर पाते हैं और इससे आपको अपने ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

दांतों के पीलेपन से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

व्यक्ति का ब्लड ग्रुप बताता है उसके स्वभाव से जुड़े राज़

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को सबसे अधिक होती है हार्ट अटैक की बीमारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement