1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देशभर में नेशनल हाईवे 11 नवंबर तक हुए मुफ्त, बड़े नोट बंद होने से सरकार ने लिया फैसला

देशभर में नेशनल हाईवे 11 नवंबर तक हुए मुफ्त, बड़े नोट बंद होने से सरकार ने लिया फैसला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 09, 2016 05:59 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 06:09 pm IST

सरकार ने घोषणा की है कि अब देशभर में 11 नवंबर तक सभी नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्‍लाजा पूरी तरह मुफ्त रहेंगे। 11 नवंबर तक कोई शुल्‍क भुगतान नहीं करना होगा।

देशभर में नेशनल हाईवे 11 नवंबर तक हुए टोल फ्री, बड़े नोट बंद होने के बाद सरकार ने लिया फैसला- India TV Hindi
देशभर में नेशनल हाईवे 11 नवंबर तक हुए टोल फ्री, बड़े नोट बंद होने के बाद सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्‍ली। मंगलवार रात 12 बजे से 500 व 1000 रुपए के बैंक नोटों की कानूनी मान्‍यता खत्‍म होने के बाद देशभर में खुल्‍ले पैसों की किल्‍लत हो गई है। इस वजह से कई जगह आम लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सबसे ज्‍यादा परेशानी नेशनल हाईवे पर टोल टैक्‍स को लेकर आ रही है। यहां बड़े नोट स्‍वीकार नहीं किए जा रहे हैं और खुल्‍ले पैसे भी लोगों के पास नहीं हैं। इस वजह से कई टोल नाकों पर लंबा जाम लग गया है।

इस समस्‍या से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घोषणा की है कि अब देशभर में 11 नवंबर तक सभी नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्‍लाजा पूरी तरह मुफ्त रहेंगे। इसका मतलब है कि 11 नवंबर रात 12 बजे तक आपको कोई शुल्‍क भुगतान नहीं करना होगा।

तस्‍वीरों में देखिए 2000 सीसी से कम इंजन वाली कारों को

car just under 2000 cc

1 (8)chevrolet cruze

5 (6)audi a6

4 (8)bmw x3

3 (8)skoda superb

2 (10)volkswagen jetta

इससे पहले सरकार ने देशभर में टोल प्लाजा को 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक पुराना 500 और 1,000 का नोट स्वीकार करने का निर्देश दिया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन राघव चंद्रा को राज्‍यों से सभी टोल प्लाजा पर खराब होती स्थिति की सूचना मिली थी। देशभर में 365 टोल प्लाजाओं को फ्री कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा