1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी सरकार 12 अक्‍टूबर से शुरू करेगी अपना अंतिम बजट बनाने की प्रक्रिया, 1 फरवरी को अंतरिम बजट या लेखानुदान के रूप में होगा पेश

मोदी सरकार 12 अक्‍टूबर से शुरू करेगी अपना अंतिम बजट बनाने की प्रक्रिया, 1 फरवरी को अंतरिम बजट या लेखानुदान के रूप में होगा पेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 04, 2018 10:31 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 10:31 pm IST

वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2019-20 के बजट की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है।

budget process- India TV Hindi
budget process Image Source : BUDGET PROCESS

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2019-20 के बजट की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है। इसके तहत वित्त मंत्रालय इस्पात, बिजली और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालयों के साथ पहली बैठक करेगा। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष के संशोधित व्यय और अगले वित्त वर्ष के अनुमान को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सरकार एक फरवरी को अंतरिम बजट या लेखानुदान पेश करेगी। वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की अधिसूचना के अनुसार व्यय सचिव 2018-19 के संशोधित अनुमान और 2019-20 के बजट अनुमान को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श करेंगे। 

विभिन्न मंत्रालयों ओर विभागों के साथ बैठकों की श्रृंखला 12 अक्टूबर को शुरू होगी और 16 नवंबर तक चलेगी। इसके अंतिम दिन रेलवे और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय विचार-विमर्श करेगा। 2019 के आम चुनावों से पहले यह भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आखिरी बजट होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा