1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में अब सिर्फ बिकेंगे BIS प्रमाणित हेलमेट, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

देश में अब सिर्फ बिकेंगे BIS प्रमाणित हेलमेट, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 07:03 pm IST

मंत्रालय ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए बनाए जाने वाले हेलमेट को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम-2016 के तहत अनिवार्य प्रमाणन के मसौदा अधिसूचना तैयार की है।

Govt to bring helmets under mandatory BIS regime- India TV Hindi
Govt to bring helmets under mandatory BIS regime Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सुरक्षा के प्रयासों के तहत सरकार ने हेलमेट को अनिवार्य मानकीकरण के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश में केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रमाणित हेलमेट का विनिर्माण और बिक्री ही हो सकेगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों बीच घातक चोटों को कम करने की कोशिशों के तहत सरकार ने हेलमेट को अनिवार्य मानकीकरण के दायरे में लाने के प्रयास शुरू किए है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद देशभर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए मात्र भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित हेलमेट का ही विनिर्माण और बिक्री की जाएगी।

बयान के मुताबिक मंत्रालय ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए बनाए जाने वाले हेलमेट को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम-2016 के तहत अनिवार्य प्रमाणन के मसौदा अधिसूचना तैयार की है। मंत्रालय ने इस पर लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा