1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 3 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 789 और निफ्टी में 189 अंकों की जोरदार तेजी, इन शेयरों में बंपर बढ़त

3 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 789 और निफ्टी में 189 अंकों की जोरदार तेजी, इन शेयरों में बंपर बढ़त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 03, 2026 09:38 am IST,  Updated : Aug 03, 2026 09:38 am IST

पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,034.87 अंकों यानी 2.67 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

sensex, nifty 50, indigo, ultratech cement, share market news- India TV Hindi
शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत Image Source : PTI

Stock Market Today 3 August, 2026: सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 788.7 अंकों की शानदार तेजी के साथ 78,883.34 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 189.1 अंकों की तेज बढ़त के साथ 24,572.70 अंकों पर खुला। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर खुले। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,034.87 अंकों यानी 2.67 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

इंडिगो के शेयरों में ताबड़तोड़ बढ़त

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, टाइटन के शेयरों ने आज 0.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस समेत इन शेयरों ने भी की अच्छी शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 1.69 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.47 प्रतिशत, आईटीसी 1.42 प्रतिशत, टीसीएस 1.39 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.98 प्रतिशत, एलएंडटी 0.97 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.94 प्रतिशत, बीईएल 0.93 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.81 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, एटरनल 0.69 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.68 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

सोमवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड समेत ये शेयर भी हरे निशान में खुले

इनके साथ ही, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने आज 0.58 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.55 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.52 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.32 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, ट्रेंट 0.29 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.12 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया।

ये भी पढ़ें

FPIs ने भारतीय बाजार में किया ₹20,200 करोड़ का निवेश, लगातार 4 महीनों की बिकवाली के बाद जुलाई में आया पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा