1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हीरानंदानी ग्रुप नई आवासीय परियोजना पर करेगा 500 करोड़ रुपए निवेश, ओबरॉय रीयल्‍टी का शुद्ध लाभ 35% लुढ़का

हीरानंदानी ग्रुप नई आवासीय परियोजना पर करेगा 500 करोड़ रुपए निवेश, ओबरॉय रीयल्‍टी का शुद्ध लाभ 35% लुढ़का

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2019 11:59 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 11:59 am IST

ओबरॉय रीयल्टी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 35.4 प्रतिशत गिरकर 138.07 करोड़ रुपए रह गया।

Hiranandani group to invest Rs 500 cr on new housing project in Mumbai |- India TV Hindi
Hiranandani group to invest Rs 500 cr on new housing project in Mumbai | Image Source : HIRANANDANI GROUP

नई दिल्ली। रीयल एस्टेट फर्म हीरानंदानी समूह मुंबई में एक नई आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी की इस परियोजना का नाम रेजेंट हिल है। यह परियोजना पोवई में बन रही है। पहले चरण में एक रूम के 500 फ्लैट बनाए जाएंगे।

कंपनी के चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि यह परियोजना रीयल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण रेरा के तहत पंजीकृत है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि पहले चरण की परियोजना की कुल लागत करीब 500 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

ओबरॉय रीयल्टी का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 35 प्रतिशत लुढ़का

ओबरॉय रीयल्टी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 35.4 प्रतिशत गिरकर 138.07 करोड़ रुपए रह गया। एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 213.83 करोड़ रुपए था।

ओबरॉय रीयल्टी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय गिरकर 505.09 करोड़ रुपए रह गई, जबकि वित्‍त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 619.78 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा