1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चंदा कोचर के जाने के बाद ICICI बैंक का मुनाफा Q2 में 42% घटा, 1205 करोड़ रुपए का हुआ लाभ

चंदा कोचर के जाने के बाद ICICI बैंक का मुनाफा Q2 में 42% घटा, 1205 करोड़ रुपए का हुआ लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 06:10 pm IST

ईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 42 प्रतिशत गिरकर 1,204.62 करोड़ रुपए रहा।

icici bank- India TV Hindi
icici bank Image Source : ICICI BANK

नई दिल्‍ली। आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्‍त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 42 प्रतिशत गिरकर 1,204.62 करोड़ रुपए रहा। देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में 2071.38 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया था।  

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 31,914.82 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 30,190.54 करोड़ रुपए थी। एकल आधार पर, बैंक का शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत घटकर 908.88 करोड़ रुपए रहा, जो जुलाई-सितंबर 2017 में 2,058.19 करोड़ रुपए था।

चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 119.55 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। एकल आधार पर आईसीआईसीआई बैंक की कुल आय 18,262.12 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 18,763.29 करोड़ रुपए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा